साप्ताहिक समन्वय बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को दिया निर्देश

साप्ताहिक समन्वय बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को दिया निर्देश

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज जिला,अनुमण्डल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय बैठक की. बैठक में आगामी गर्मी को देखते हुए पेय जल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित रखने के लिये कार्रवाई का निर्देश दिया गया. सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्थानीय पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों के साथ की गई. बैठक में प्राप्त फ़ीडबैक के आधार पर अक्रियाशील योजना/समस्या तथा खराब चापाकलों की सूची तैयार की गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा खराब चापाकलों की मरम्मती के लिये पंचायतवार रोस्टर तैयार किया गया है. जिन प्रखंडों द्वारा रोस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया है अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इसी रोस्टर के अनुरूप पीएचईडी का मरम्मती दल चापाकलों की मरम्मती सुनिश्चित कर रही है.

Add

जिलाधिकारी ने विभिन्न कारणों से बंद / बाधित सभी नल जल की योजनाओं की आवश्यक मरम्मती कराकर एक सप्ताह के अंतर्गत क्रियाशील करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया. जिन वार्डों में कुछ घरों में विभिन्न कारणों से नल जल नहीं पहुंच रहा है, ऐसे घरों को आच्छादित करने के लिये समेकित रूप से सूची तैयार कर विभागीय प्रावधान के अनुरूप क्रियान्वयन के लिये विभाग को अविलंब भेजने का निर्देश दिया गया. वहीं विभिन्न न्यायालय में संचालित वादों के संबंध में ससमय तथ्य विवरणी दाखिल करने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया गया.


विभिन्न माध्यमों- CP GRAM, मुख्यमंत्री ई-डैशबोर्ड, जनता दरबार, समाचार पत्र आदि से प्राप्त जनशिकायत के आवेदनों का निष्पादन समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कर इसका कार्रवाई प्रतिवेदन भेजने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. सभी कार्यालयों में शत प्रतिशत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, इसकी कार्यालयवार समीक्षा की गई. साथ ही विभिन्न विभागों से प्राप्त महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया गया.

 

सभी विभागीय पदाधिकारियों को अपने विभागीय स्वमित्व के सभी जमीन की विस्तृत विवरणी जमीन के वर्तमान उपयोग एवं स्वरूप के साथ सूचीबद्ध कर भेजने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, नगर आयुक्त,निदेशक डीआरडीए सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े रहे.

Loading

81
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़