सारण में 24 घंटे के अंदर तीन व्यक्ति की संदिग्ध मौत ; एक शव का मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर बिसरा को भेजा FSL

सारण में 24 घंटे के अंदर तीन व्यक्ति की संदिग्ध मौत ; एक शव का मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर बिसरा को भेजा FSL

SARAN DESK –    बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद सारण जिले के मशरक और पानापुर थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई है. इसके साथ ही पांच अन्य लोगों के बीमार होने की भी सूचना मिल रही है. एक साथ हुई इन मौतों ने पूरे इलाके में
हड़कंप मचा दिया है. क्षेत्र में दबी जुबान से लोग जहरीली शराब को मौत का कारण मान रहे हैं, हालांकि पुलिस प्रशासन इसे बीमारी का नाम दे रहा है.

Add

मशरक : पत्नी का दावा- आंखों से दिखना बंद हो गया था

पहली संदिग्ध मौत बुधवार को मशरक थाना क्षेत्र के तख्त गांव निवासी संतोष महतो की हुई. परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया.  मृतक की पत्नी लालमुनी देवी ने बताया कि उनके पति रात में घर लौटे, दूध-रोटी खाई और सो गए. सुबह अचानक उनके पेट में तेज दर्द होने लगा. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा रेफर कर दिया गया. पत्नी के बयान के अनुसार, दम तोड़ने से ठीक पहले संतोष ने कहा था कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई है और उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. (चिकित्सीय दृष्टि से यह जहरीली शराब पीने का एक प्रमुख लक्षण है). परिजनों ने शराब पीने से मौत की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस के आधिकारिक बयान में इसका कोई जिक्र नहीं है. मामले की जांच कर रहे डीएसपी संजय कुमार का स्पष्ट कहना है कि मृतक की मौत लिवर खराब होने की वजह से हुई है.

पानापुर से दूसरी घटना में एक ही दिन में दो संदिग्ध मौतें

वहीं, गुरुवार को पानापुर थाना क्षेत्र में भी दो लोगों की संदिग्ध मौत ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है सुकन नट (धेनुकी) की अचानक मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, तबीयत
बिगड़ने पर जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सक ने बताया कि ब्लड B प्रेशर (बीपी) अचानक बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक आया है. जबकि पानापुर के ही सुगौली निवासी जगरनाथ राय के पुत्र धर्मेंद्र राय की भी संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है. इनके परिजनों ने भी मौत के पीछे शराब पीने की बात को पूरी तरह से नकार दिया है. लगातार हो रही इन संदिग्ध
मौतों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर बिसरा किया रिजर्व

पानापुर निवासी धर्मेंद्र राय की मौत के बाद जिला प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है. प्रशासन भले ही इसे बीमारी से मौत माना, लेकिन सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं तीन चिकित्सकों की मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के दौरान उसके शव से बिसरा निकल गया उसे रिजर्व करते हुए जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है. जिससे स्पष्ट हो पाएगा कि धर्मेंद्र की मौत की वास्तविक वजह क्या है.

 

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़