सारण के युवक की बैंगलोर में मौत ; घर-परिवार में मचा कोहराम

सारण के युवक की बैंगलोर में मौत ; घर-परिवार में मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मढ़ौरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक निवासी ड्यूटी के दौरान मढ़ौरा के एक युवक की बैंगगलौर में मौत की सूचना पर युवक के परिजनों में कोहराम मच गया. उक्त युवक की इसी महीने 24 फरवरी को शादी थी और उसे छुट्टी पर गांव आना था. बताते चलें कि मढ़ौरा धेनुकी निवासी अनुज साह का 28 वर्षीय राजन कुमार साह बैंगलोर रेलवे स्टेशन पर तैनात थे. रेलवें प्रशासन की तरफ से राहूल की मौत की सूचना देने के बाद से परिजन दुःख से व्याकुल हो रहे है. यह बताया गया है कि उनका पार्थिव शरीर केआर हॉस्पिटल मैसूर में रखा गया है.

परिजन उसकी मत्यु के कारण को पूछ रहे है लेकिन परिजनो को मृत्यु के कारण को ठीक ठीक नहीं बताया जा रहा है, जिससे परिजनों में आशंका बढ़ रही है। हालांकि परिजन मैसूर के लिए निकल चूके है. यूवा राजन कुमार साह का विवाह इसी महीने में तय था. घर पर शादी की सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा था. राजन कुमार साह भी इसी सोमवार से छुट्टी लेकर गांव आने वाला था. इसी बीच परिजनों को उसके मौत की सूचना मिली. मांगलिक माहौल में इस दुखद घटना से पूरा परिवार सदमे में है.

Loading

67
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़