सारण में तीसरे दिन फिर एक एनकाउंटर : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में चली कई राउंड गोलिया, दो गिरफ्तार

SARAN DESK – सारण जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर किया है. घटना जिले के मांझी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां दियारा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस और अपराधी दोनों तरफ से कई राउंड गोलिया चली हैं. जिसके बाद पुलिस ने एक अपराधी के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया है. जबकि दूसरे अपराधी के द्वारा सरेंडर कर दिया गया है. फिलहाल दोनों अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार दोनों शराब माफिया छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत कटहरी बाग मोहल्ला निवासी अजय राय और सुकेश कुमार राय बताए गए हैं. जिनमें अजय राय के बाएं पैर में घुटना के नीचे गोली लगी है. जबकि सुकेश के द्वारा सरेंडर किया गया है. गोली लगने से जख्मी एक अपराधी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने पहुंच कर उससे पूछताछ की है. फिलहाल दोनों अपराधियों से पूछताछ जारी है.

दोनों शराब माफिया नदी के रास्ते बोट से ला रहे थे शराब

सूत्रों के अनुसार दोनों शराब माफिया बतलाये जा रहे हैं और यह मुठभेड़ मांझी थाना अंतर्गत रामघाट और रिविलगंज क्षेत्र घाट के मध्य इलाके में हुई है. इस विषय पर पूछे जाने पर सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष के द्वारा हलचल न्यूज़ को बताया गया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मांझी के रास्ते यूपी से जल मार्ग के रास्ते बोट से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है. इस सूचना के बाद उनके द्वारा मांझी थाना अध्यक्ष आशीष कुमार को तत्काल टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. जिसके बाद मांझी थाना अध्यक्ष के द्वारा टीम बनाकर नाव से नदी में रेड किया गया.

Add

नदी में पुलिस को देख अपराधी करने लगे फायरिंग, दो गिरफ्तार

नदी में पुलिस को देखकर शराब माफिया ने नव को से ही फायर करना शुरू कर दिया. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलानी शुरू कर दी. उस दौरान वह लोग अपनी बोट लेकर भागे और रामघाट से पूरब रिविलगंज की तरफ नदी किनारे अपनी बोट लगाकर भागने लगे. इस बीच पुलिस ने द्वारा चलाई गई गोली एक अपराधी के पैर में लग गई. जिसके बाद दूसरे अपराधी ने सरेंडर कर दिया और पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

भारी मात्रा में शराब के साथ दो कट्टा, चार गोली व दो खोखा बरामद

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने नाव से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया है. फिलहाल पूछताछ जारी है. वहीं, जब्त शराब को थाना लाये जाने की प्रक्रिया जारी है. जांच के बाद पता चलेगा कि शराब की मात्रा और उसकी बाजार कीमत कितनी है.

एक दिन पूर्व 1 दिसंबर को भी शहर में हुआ था एनकाउंटर

बता दें कि बीते एक दिसंबर की अहले सुबह भी मुफस्सिल थाना अंतर्गत विशुनपुर के बगीचा में पुलिस ने एनकाउंटर कर जिले के गड़खा थाना क्षेत्र निवासी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय के पैर में गोली मार कर गिरफ्तार किया था. जिसके द्वारा 30 नवंबर को गैंगवार के दौरान दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसही गांव निवासी भीष्म राय उर्फ आजाद सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी.

Loading

98
Crime E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़