CHHAPRA DESK – सारण जिले में बुधवार का दिन पुल के ढहने का दिन रहा. एक साथ गंडकी नदी पर बने दो पुल जहां ध्वस्त हो चुके हुए हैं, वहीं तीसरे पुल को बैरिकेडिंग किया गया है ताकि उसके ढहने से कोई हादसा नहीं हो. बताया जा रहा है कि जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत गंडकी नदी पर बने दो पुल ढहे हैं. बताया जा रहा की गंडकी नदी में पानी बढ़ने के कारण दबाव बढ़ा और जहां ढोढनाथ मंदिर के समीप का पुल देखते ही देखते भर-भराकर नदी में गिर पड़ा, वहीं दंदासपुर गांव के समीप भी गंडकी नदी पर बना पुल का एक पिलर धसने के कारण पुल नदी में गिर पड़ा.

पहला श्रीढोंढ़नाथ मंदिर के निकट गंडकी नदी पर बने पुल का निर्माण 2004 में लगभग बाइस लाख रुपए के लागत से हुआ था. जबकि इसी नदी पर दंदासपुर जंगलविलास टोला स्थित ब्रिटिश जमाने का बना पुल भी ध्वस्त हो गया है. उपस्थित लोग बताते हैं कि नदी की सफाई के तहत निकाली गयी मिट्टी में अनियमिता बरती गयी है. इससे संबंधित इंजीनियर तथा ठेकेदार को पुल के पाया से कुछ दूरी पर खुदाई करनी चाहिए थी. इन दोनों पुलों के टूटने से फिलहाल किसुनपुर, लौआर तथा दंदासपुर पंचायत का संबंध टूट गया है. कई गांव के लोगों को एक दूसरे पंचायत में आने-जाने में परेशानी बढ़ गयी है.

![]()

