
CHHAPRA DESK – बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध नहीं लग पाया है. आए दिन शराब की खेप कभी जिला पुलिस तो कभी मद्यनिषेध विभाग के द्वारा जब्त की जा रही है. बावजूद इसके जहां चाहे वहां शराब की होम डिलीवरी उपलब्ध है. इसी क्रम में मद्यनिषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली कि नदी के रास्ते नव से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है. इस सूचना के बाद मद्यनिषेध विभाग की टीम डोरीगंज थाना अंतर्गत नदी घाट में बोट के मदद से नाव की तलाशी जारी किया. उसी क्रम में आज वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग, सदर, सारण की टीम पहुंची. तो डोरीगंज स्थित बंगाली घाट दियारा क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

फिर दियारा क्षेत्र में बारी बारी से नाव का सघन छापेमारी अभियान चलाया तो छापेमारी के क्रम में 14 घन फीट वाला नाव में कार्टन दिखाई दिया. जिसके कारण संदेह होने पर उस नाव का गेट खुलवाया तो नाव के अन्दर तहखाना बना हुआ था। उस तहखाने की तलाशी ली गई तो तहखाने से 53 कार्टन में से कुल 457.92 लीटर विदेशी शराब बरामद किया एवं नाव को भी जब्त किया गया है. वही इसमें संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी दल में सुनील कुमार निरीक्षक मद्यनिषेध, बैजू कुमार, पप्पू कुमार एवं गृहरक्षक शामिल थे.

वहीं दूसरी घटना में उत्पाद विभाग की टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुशार स्प्रिट की बड़ी खेप आने की सूचना पर उत्पाद विभाग (सारण) द्वारा भोरहा गांव (थाना- पानापुर) में सघन छापामारी एवं जांच अभियान शुरू किया गया. उक्त गांव के एक कच्ची झोपड़ी में रखे प्लास्टिक के 22 जार और 04 बाल्टी में रखे करीब 850 लीटर स्प्रीट जब्त हुई, इस शराब गिरोह में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. शुरुआती तहकीकात में भोरहा गांव (पानापुर) एवं कर्ण कुदरिया (मशरक) के कुछ व्यक्तियों का इसमें शामिल होने की सूचना है, जिसके लिए छापामारी की जा रही है. जल्द ही इस संबंध में गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

इस छापामारी दल में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, मंजीत साव, सहायक अवर निरीक्षक सियाराम साह, अनिल साह, कीर्ति सिंह और अमरजीत कुमार के साथ अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. वहीं बीते दिन जिले के अमनौर-तरैया वार्डर एरिया परशुरामपुर में दोनों थाना के पुलिस ने छापेमारी कर 700 लीटर कच्ची स्प्रिट बरामद किया. जिसे मुजफ्फरपुर जिला के पारो थाना क्षेत्र से सारण में देसी शराब बनाने को लेकर लाया गया था.

![]()

