CHHAPRA DESK – 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी और निजी कार्यालयों पर शान से तिरंगे को फहराया गया. छपरा शहर स्थित राजेंद्र स्टेडियम में सारण के प्रभारी मंत्री सुमित सिंह के द्वारा तिरंगे को फहराया गया. उक्त अवसर पर उनके द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं उपलब्धियां को विस्तार पूर्वक बताया गया. इससे पूर्व उनके द्वारा परेड की सलामी ली गई और विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित झांकियों का अवलोकन किया गया. उक्त अवसर पर सारण जिलाधिकारी अमन कुमार समीर, पुलिस कप्तान डॉक्टर कुमार आशीष, नगर निगम मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उपमेयर रागनी देवी सहित सरकारी विभाग के सभी पदाधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

जिसके बाद आयुक्त, डीएम, डीडीसी, एसडीओ, एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया.वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के मेन बिल्डिंग में स्टेशन अधीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार पंवार, जीआरपी थाने पर प्रभारी शाहिद अनवर अंसारी के द्वारा झंडा फहराया गया. वहीं रेसुब बैरेक प्रांगण में इस वर्ष अगस्त 2025 में सेवानिवृत होने वाले सउनि मनोज कुमार सिन्हा द्वारा प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में सम्मान पूर्वक तिरंगा फहराया गया.

इस मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुकेश कुमार पंवार ससुआ/रेसुब/छपरा, मनोज कुमार सिन्हा निरीक्षक/अआशा/छपरा, शाहिद अनवर प्रभारी इंचार्ज/रारेपु/छपरा व सत्येंद्र कुमार निरीक्षक/रेसुब/छपरा, आईबी निरीक्षक विकास कुमार सहित रेलवे के अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे. जिले के महिला थाना, एससी/एसटी थाना सहित सभी थानों में प्रभारी के द्वारा झंडा तोलन किया गया. इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ दलित बस्ती में भी झंडातोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई.

![]()

