सारण एसपी ने रात्रि गश्ती का निरीक्षण के दौरान संतरी को किया सम्मानित तो दो थानेदार से मांगा स्पष्टीकरण

सारण एसपी ने रात्रि गश्ती का निरीक्षण के दौरान संतरी को किया सम्मानित तो दो थानेदार से मांगा स्पष्टीकरण

CHHAPRA DESK – सारण एसपी डॉ कुमार आशीष के द्वारा रात्रि गश्ती का निरीक्षण के दौरान दो संतरी को जहां ₹500-500 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं दो थाना अध्यक्षों से स्पष्टीकरण की मांग किया गया है. बताते चले की रात्रि गश्ती के निरीक्षण पर एसपी निकले हुए थे. निरीक्षण के क्रम में वह मुफ्फसिल थाना, अवतारनगर थाना एवं डोरीगंज थाना पहुंचे. तीनों थाना के औचक निरीक्षण के क्रम में थाना के हाजत, आगंतुक कक्ष व महिला कक्ष का किया गया निरीक्षण.

साथ ही थाना में थाना रजिस्टरो से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जांच भी की. उस दौरान पुलिस अधीक्षक को रात्रि गष्ती सुचारू रूप से किए जाने, शराब के परिवहन एव भंडारण पर निगरानी रखने एवं वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द पकडने एवं थाना पर आने वाले परिवादियों की समस्या को गंभिरता से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया. अवतारनगर एवं डोरीगंज थाना के औचक

निरीक्षण के क्रम में संतरी ड्यूटी पर मौजूद सिपाही 724 विनोद कुमार तथा अवतार नगर थाना के गृहरक्षक 201731 राजू कुमार यादव को अपने कर्तव्य पर चुस्त एवं मुस्तैद पाया गया. जिसके लिए पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा उक्त दोनो संतरी को 500-500 रू की राशि से पुरस्कृत किया गया. साथ ही निरीक्षण के दौरान अवतारनगर एवं डोरीगंज थाना के गश्ती वाहन को थाना में ही पाया गया.

जिसके संबंध में दोनो थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की गई. एसपी ने बताया कि कार्य में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनके द्वारा समय-समय पर रात्रि गश्ती का निरीक्षण किया जाता रहेगा. इसमें बेहतर तरीके से ड्यूटी करने वालों को जहां पुरस्कृत किया जाएगा. वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

Loading

48
E-paper