शौच करने गयी दलित किशोरी के साथ गैंगरेप ; एक आरोपी गिरफ्तार अन्य के लिए छापेमारी जारी

शौच करने गयी दलित किशोरी के साथ गैंगरेप ; एक आरोपी गिरफ्तार अन्य के लिए छापेमारी जारी

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से एक बहुत ही शर्मानाक खबर सामने आ रही है जहां मनचले युवकों के द्वारा एक दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वह इस घटना के बाद पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल टेस्ट के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

घटना बीती देर रात्रि की बतलाई जा रही है. किशोरी के परिवार वालों के अनुसार बीती रात्रि वह शौच करने के लिए खेत की तरफ गई थी, जहां आधा दर्जन युवकों ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर गैंगरेप किया है. पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह घर से कुछ दूर की गई थी तभी गांव के ही करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे दबोच लिया और उसका मुह कपड़े से बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. परिजनों ने बताया कि घटनास्थल से एक मोबाइल जो आरोपी का गिरा था उसे पुलिस को सौंप दिया गया है.

वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने मेडिकल के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इस मामले में थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि एक दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़