शहर के दो आभूषण दुकानों से लाखों की चोरी ; व्यवसायियों में आक्रोश

शहर के दो आभूषण दुकानों से लाखों की चोरी ; व्यवसायियों में आक्रोश

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत सोनारपट्टी में चोरों ने दो आभूषण दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद स्थानीय आभूषण व्यवसाययों में आक्रोश है, क्योंकि बीते दिन भी एक आभूषण दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था. घटना बीती रात की बताई गई है. पहली घटना में चोरों ने सोनारपट्टी चौक के समीप स्थित रूप अलंकार ज्वेलर्स में छत के रास्ते प्रवेश कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में पीड़ित व्यवसायी शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत छत्रधारी बाजार मोहल्ला निवासी अमित राज ने बताया कि आज दुकान पर पहुंचे और दुकान खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा की दुकान में चोरी हो चुकी है और काफी गहने गायब हैं.

 

चोर छत पर लगे ग्रिल के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किये हैं और ₹5000 नकद एवं 5 लाख के आभूषण के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी चोरी कर ले गये हैं, जिसकी शिकायत उनके द्वारा नगर थाना पुलिस से की गई है. वहीं प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया जा रहा है. जबकि, दूसरी घटना सोनारपट्टी स्थित शेखर कुमार कारीगरी दुकान में हुई है, जहां दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने करीब ₹50000 मूल्य के चांदी एवं धर्म कांटा का चोरी किया है. इस संबंध में दुकानदार शेखर प्रसाद के द्वारा बताया गया कि वह आभूषण की कारीगरी करता है. दुकान पर आभूषण तैयार करने के लिए करीब ₹50000 मूल्य का चांदी था जिसे चोरों ने चोरी कर लिया है. वही चोर धर्म कांटा भी लेते गए हैं. उक्त दोनों ही मामलों में दुकानदारों के द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़