CHHAPRA DESK – छपरा शहर में एक पखवाड़े के अंदर दूसरी बार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. इस बार शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत जंक्शन रोड स्थित फौजी होटल में भगवान बाजार थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई, जहां से आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला समेत तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वही होटल के कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार करते हुए थाना ले गई, जिनसे पूछताछ की जा रही है. प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो फौजी होटल के कमरे से एक महिला एवं दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि सारण जिले के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेक्स रैकेट का धंधा फल फूल रहा है. वही समय-समय पर जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई कर गिरफ्तारी भी की जा रही है तथा होटलों को सील भी किया जा रहा है. गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों में मशरक थाना क्षेत्र के मशरक निवासी रेयाज अहमद अंसारी एवं झारखंड के गिरीडीह जिलांतर्गत तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी बद्री दास शामिल हैं.

विदित हो कि बीते 16 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक स्थित खाना खजाना जंक्शन पर छापेमारी किया गया. जहां खाना जंक्शन होटल के संचालक के कमरे से आपत्तिजनक की स्थिति में एक युवती एक महिला एवं दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. हालांकि छापेमारी के दौरान होटल संचालक भाग निकलने में सफल रहा था. इस विषय पर पूछे जाने प्रसारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जंक्शन रोड स्थित फौजी होटल पर छापेमारी कर दो को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.

![]()

