CHHAPRA DESK – सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त एक युवक के द्वारा अवैध राइफल से फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके पास से एक अवैध रायफल एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत्त था. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि भेल्दी थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोनहो में 01 व्यक्ति शराब के नशे में फायरिंग कर रहा है.

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सोन्हो स्थित फायरिंग करने वाले युवक के घर को घेराबंदी कर विधिवत छापामारी किया गया तो छापामारी के क्रम में 01 अवैध देसी रायफल बरामद कर अभियुक्त अशोक राय को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. इस सन्दर्भ में पकड़ाये व्यक्ति अशोक राय के विरुद्ध भेल्दी थाना कांड संख्या- 376/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ भेल्दी कांड संख्या- 147/22 एवं कांड संख्या- 118/22 दर्ज है. उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. छापामारी दल में भेल्दी थाना के अपर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि०ओम प्रकाश, स०अ०नि० मृत्युंजय कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

![]()

