GOPALGANJ DESK – बिहार के गोपालगंज जिला में बेखौफ शराब माफियाओं ने दो चौकीदार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी दोनो चौकीदारों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. जहां दोनो की हालत गंभीर बताई जाती है. घटना जिले के माझागढ़ थाना के कोइनी गांव स्थित बच्चा बाबू के मेला परिसर की है. जख्मी चौकीदार का नाम रामबाबू यादव और बैजू शाह है. जानकारी के मुताबिक बीती रात माझा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शराब तस्कर कोईनी गांव स्थित बच्चा बाबू के मेला परिसर में शराब की भारीमात्रा में शराब की तस्करी कर रहे हैं.

इस सूचना के आधार पर मांझा के दोनो चौकीदार रामबाबू यादव और बैजू शाह मामले की जांच करने के लिए कोईनी मेला पहुंच गये. उसी दौरान शराब माफियाओं ने दोनों चौकीदारों को पकड़ कर उनके ऊपर चाकूओ से हमला कर दिया. गाड़ी लेकर सभी शराब तस्कर मौके से फरार हो गए. इस घटना की सूचना मिलते ही माझा पुलिस दोनों घायल चौकीदारों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां दोनो की हालत नाजुक बताया जाता है जिसमें से एक चौकीदार को गोरखपुर रेफर कर दिया गया.

इस मामले में अभय कुमार रंजन ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना मिलने पर मांझा थाना से दो चौकीदारों पर शराब माफियाओं ने चाकू से हमला कर फरार हो गए. दोनो चौकीदारों को सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं माझा पुलिस रात में छापेमारी कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी तस्करों से पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है. बहरहाल गोपालगंज में शराब माफियाओं का हौसला इतना बुलंद है कि कभी पुलिस तो कभी चौकीदार पर हमला कर घटना का अंजाम दे रहे है.

![]()

