सारण में मंगलवार का दिन साबित हुआ अमं’गल ; अलग-अलग दु’र्घटनाओं में पांच परिवारों में छा गया मा’तम

सारण में मंगलवार का दिन साबित हुआ अमं’गल ; अलग-अलग दु’र्घटनाओं में पांच परिवारों में छा गया मा’तम

CHHAPRA DESK – सारण जिला वासियों के लिए आज मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ. जहां अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई है, वही इसके अलावें एक हत्या के साथ तीन मौतें लू लगने से भी हुई है. सड़क हादसों की बात करें तो पहली घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के कदना गांव से शुरू करते हैं, जहां गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग पर गड़खा थाना क्षेत्र के कदना में अल सुबह अनियंत्रित एंबुलेंस ने घर में सो रहे व्यक्ति पर एंबुलेंस चढ़ा दिया. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर खेल भेज दिया है. मृतक की पहचान कदना गांव निवासी स्व भरत मांझी के 47 वर्षीय पुत्र रामवचन मांझी के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि वह अपने घर में खाट पर सोए हुए थे. तभी पटना की तरफ से आ रही अनियंत्रित एंबुलेंस ने उनके घर की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गई. इस दुर्घटना में खाट पर सो रहे रामवचन मांझी की मौत मौके पर हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि वह घर का अकेला कमाऊ सदस्य थे और मजदूरी कर घर परिवार का पालन-पोषण करते थे. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग को जाम कर कुछ देर प्रदर्शन भी किया.

वहीं, दूसरी घटना में डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही चौक के पास बालु लदी ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी रामजी चौरसिया की पत्नी 36 वर्षीय सुमित्रा देवी के रूप में की गई. जिसका मायका डोरीगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव मे है. बताया जाता है कि वह अपने भाई के साथ अपने ससुराल बाइक से सोनपुर जा रही थी, तभी सिंगही चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर उसका बाइक पलट गया जिसके बाद सुमित्रा देवी निचे गिर गयी जिसके बाद पिछे से आ रही बालु लदी ट्रक के चपेटे मे आ गयी. जिससे उसकी मृत्यु मौके पर ही हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


जबकि, तीसरी घटना में जिले के तरैया थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के तरैया थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव निवासी प्रभु दास की 58 वर्षीय पत्नी सोना देवी के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.


वही चौथी घटना में जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत भाखुरा भिट्टी बाजार के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई. मृत छात्रा जिले के ईसुआपुर थाना अंतर्गत बांगरा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह की 12 वर्षीय पुत्री ब्यूटी कुमारी बताई गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस घटना की सूचना परिजनों को दी और पोस्टमार्टम के लिए शव को छपरा सदर अस्पताल भेजा गया.


जबकि, पांचवीं घटना में गोपालगंज के एक व्यक्ति की मौत छपरा में सड़क दुर्घटना में हुई है. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किया कर दिया गया. वहीं इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते गोपालगंज से छपरा पहुंचे, जहां सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद सदर स्थल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. इस प्रकार मंगलवार के दिन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोगों की मौत हुई है. सभी शवों को संबंधित थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

 

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़