CHHAPRA DESK – सारण जिला के मशरक-महम्मदपुर मुख्य पथ एसएच- 90 पर लखनपुर मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वही घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. मृत शिक्षक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव निवासी पूर्व बीडीसी यशवंत कुमार सिंह के 42 वर्षीय पुत्र राजबर्द्धन नारायण सिंह के रूप में की गई. वह हरपुरजान प्राथमिक विद्यालय पूरब में शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे. हालांकि घटना के बाद उन्हें मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक केदारनाथ सिंह सीएससी मशरक पहुंच मृतक के परिजनों को ढाढस बधाया तथा इस दुख की घड़ी में संयम से काम लेने का सुझाव दिया. वहीं थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले कागजी कार्रवाई कर रही है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. मृत शिक्षक राजबर्द्धन नारायण सिंह को दो पुत्र एवं एक पुत्री है. पति की मौत के बाद पत्नी का हाल बेहाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है लेकिन रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है.

![]()

