CHHAPRA DESK – आज सुबह की बड़ी खबर सारण जिले के मशरक थाना अंतर्गत क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां चोरों ने लाखों रुपए की मूर्तियां चोरी कर ली है. यह मंदिर सारण जिले के उतरी छोड़ पर सीवान व गोपालगंज जिले के सीमावर्ती मशरक थाना क्षेत्र मे स्थित है. जहां श्रीराम जानकी शिव मंदिर परिसर से भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भाई लक्ष्मण की लाखों की किमती मूर्तियां चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणजीत कुमार पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे मामले की जांच शुरू कर दी है.

वहीं घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ काफी संख्या में उमड़ पड़ी है और घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए हैं. जिसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की टीम को बुला जांच कर रही है. मिली सूचना अनुसार बिती आधी रात में चोरो ने श्रीरामजानकी शिव मंदिर के पीछे दरवाजे की कुंडी को काट मंदिर में प्रवेश कर गए और भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भाई लक्ष्मण की मूर्ति चोरी कर ले गए. चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा का हार्डिस्क भी उखाड़कर ले गये. चोरी हुए मूर्ति की कीमत लाखों में बताई जा रही है.

इस मामले में मंदिर के पुजारी टुन्ना बाबा ने बताया कि प्रतिदिन की भांति रात में प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह सो गये. कल सुबह 3:00 बजे जगे तो देखा कि मंदिर में भगवान की मूर्ति नहीं है. तब उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी. वहीं मंदिर प्रबंध समिति के चंद्रमा सिंह सहित काफी संख्या में लोग मंदिर पर पहुंचे. घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि इस मंदिर में बहुत पुरानी मुर्तियां थी जो लाखों की बताई जा रही है.

![]()
