CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल के तत्वावधान में गैर संचारी रोग विभाग के द्वारा शहर के जिला स्कूल में तंबाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर गैर संचारी रोग विभाग की साइकोलॉजिस्ट चिकित्सक डॉ निधि के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को तंबाकू से होने वाले नुकसान तथा मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले उसके दुष्प्रभाव के विषय में जानकारी दी गई. इसके साथ ही छात्र-छात्राओं में एग्जामिनेशन एंजायटी तथा सिलेबस पूरा करने संबंधी दबाव से बचने के उपाय भी बताए गए.

इस मौके पर टाटा मेमोरियल कैंसर संस्थान की डॉक्टर सेबी ने कैंसर के विषय में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया. मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्वेता वर्मा, नेहा गुप्ता, दीपक कुमार तथा अन्य शिक्षक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे. मौके पर डॉक्टर निधि ने बताया कि स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर तंबाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है. जिसको लेकर आज जिला स्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया.

![]()

