तस्करी के लिए ले जा रहे 97 मवेशियों को बरामद कर 12 पशु तस्करों को किया गया गिरफ्तार

तस्करी के लिए ले जा रहे 97 मवेशियों को बरामद कर 12 पशु तस्करों को किया गया गिरफ्तार

 

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस को अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 97 मवेशियों को बरामद कर 12 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. सभी मवेशियों को दो ट्रकों में क्रूरतापूर्वक रखा गया था. इस बात की जानकारी देते हुए सारण डीएम अमन समीर एवं एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि दिघवारा अंचलाधिकारी द्वारा अवतारनगर थाना को सूचित किया गया कि छपरा से 02 ट्रकों से भारी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से परिवहन/तस्करी किया जा रहा है.

उक्त सूचना पर आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए अवतारनगर थाना पुलिस टीम द्वारा एन0एच-19 स्थित बोधा छपरा टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग करते हुए मवेशियों से लदा 02 ट्रकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया. वाहन की तलाशी एवं जांच के क्रम में दोनों ट्रकों में कुल 62 गाय तथा 35 बछड़ों को बरामद किया गया. साथ ही इस तस्करी में संलिप्त कुल 12 तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि वे इन चोरी किये गये मवेशियों को छपरा से कटिहार ले जा रहे थे. सुनियोजित ढंग से अभ्यासित तौर पर कु्ररतापूर्वक चोरी के पशुओं की अवैध व्यापार/तस्करी करने के आरोप में अवतारनगर थाना कांड संख्या-202/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

कटिहार के रहने वाले हैं सभी पशु तस्कर

गिरफ्तार अभियुक्तों में कटिहार जिला के मनसाही थाना क्षेत्र के मनसाही गांव निवासी मस्कुर आलम, मो0 अनुरूल, सुनील झा, मो0 इनामुल, मो0 सफीक, मो0 सैफुल, साकिम आलम, अब्दुल हाकिम एवं नगर थाना अंतर्गत रामचौरा गांव निवासी दिनेश राय, पप्पू कुमार राय, विकाश कुमार राय, प्रदुमन कुमार राय शामिल हैं. छापामारी टीम में पु0अ0नि0 शशिरंजन, थानाध्यक्ष अवतारनगर थाना, मीठु प्रसाद अंचलाधिकारी, दिघवारा अंचल एवं अवतारनगर थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

 

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़