“तेज गति जीवन क्षति” : 12 घंटे में एक महिला समेत पांच लोग हुए हादसे का शिकार

“तेज गति जीवन क्षति” : 12 घंटे में एक महिला समेत पांच लोग हुए हादसे का शिकार

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. जिसके कारण लगातार मौतें भी हो रही हैं. विगत 12 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एक महिला समेत कुल 5 मौतें हुई है. जिसके बाद उनके परिवार में मातम छाया हुआ है. बीती देर रात्रि में एक साथ तीन मौतें हुई है. जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक भी व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी रामाशीष ठाकुर के 73 वर्षीय पुत्र हजारी ठाकुर के रूप में की गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएसदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है.

Add
जबकि बीती रात्रि ही जिले के तरैया थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग स्थित गवंद्री हाई स्कूल के समीप बस एवं बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में दो मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार चल रहा है. मृतकों में स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टी पचौरी गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह का 54 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार उर्फ मनोज कुमार सिंह एवं मनोरपुर गांव निवासी हरि माधव सिंह की 40 वर्षीय पत्नी मीना देवी शामिल हैं.

वहीं घायलों में अमन सहित चार लोग शामिल हैं. जबकि आज जिला अंतर्गत एकमा थाना क्षेत्र में मांझी–एकमा–बरौली स्टेट हाईवे-96 स्थित गंजपर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.


मृतकों में सिवान जिले के महम्मदपुर पट्टी निवासी फुलेना मोटा के 35 वर्षीय पुत्र मनु कुमार एवं मोतीलाल प्रसाद के 31 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार शामिल हैं. जो कि रिश्ते में चाचा-भतीजा है. बताया गया है कि मांझी के तरफ से बाइक सवारी युवक एकमा की तरफ आ रहे थे. जबकि अनियंत्रित बोलेरो एकमा से मांझी की तरफ जा रही थी. तभी गंजपर गांव स्थित यशोदा भारत गैस गोदाम के समीप यह सड़क दुर्घटना हो गई.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़