तेज रफ्तार का कहर :  सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान, गांव में मचा कोहराम

तेज रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान, गांव में मचा कोहराम

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. तेज रफ्तार के कहर ने जिले के गौरा थाना अंतर्गत sh-90 स्थित पासवान टोला के समीप बाइक सवार दो दोस्तों की जिंदगी निगल ली है. मृत दोनों युवक छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बसहियां गांव निवासी बताए हैं. दोनों पड़ोसी होने के साथ दोस्त भी थे और दोनों की उम्र 21 वर्ष ही है. मृत एक युवक स्थानीय निवासी शत्रुध्न प्रसाद का पुत्र रूपेश कुमार तो दूसरा युवक उमेश प्रसाद का पुत्र अंशु कुमार बताया गया है.

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात्रि दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गौरा थाना अंतर्गत सिंहोरिया गांव जा रहे थे जहां देर रात्रि किसी अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में देर रात तक उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते है दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया.

वहीं दोनों दोस्त की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. समाचार प्रेषण तक पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही थी. इस घटना के संबंध में बताया कि दोनों एक साथ बाइक से सिंहोरिया गांव एक नेवता में जा रहे थे तभी किसी अनियंत्रित ट्रक ने में दोनों की बाइक को टक्कर मार दिया जिसके कारण दोनों की मौत सदर अस्पताल में हुई है.

Loading

381
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़