तेज रफ्तार का कहर : अलग-अलग हादसों में दो व्यक्ति की मौत

तेज रफ्तार का कहर : अलग-अलग हादसों में दो व्यक्ति की मौत

CHHAPRA DESK –   सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में तीन-चार मौतें हो रही है. वही दर्जनभर लोग पीएमसीएच रेफर किये जा रहे हैं. आज उसी क्रम में जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचांव एवं पोहिया गांव के मध्य विद्यालय के समीप दुग्ध वाहन ने एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के कुचांव गांव निवासी स्वर्गीय नाथू राय के 58 वर्षीय पुत्र राम सुरेश राय के रूप में की गई है. उनकी मृत्यु का समाचार मिलते ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि राम सुरेश राय खेती करता था. वह आज डॉक्टर से दिखाने के लिए गड़खा बाजार गया था. जहां से पैदल लौटने के दौरान कुचांव एवं पोहिया गांव के मध्य विद्यालय के समीप दुग्ध वाहन ने उसको रौंद दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर हुई है.

जबकि, दूसरी घटना में जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुरा गांव के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी स्वर्गीय विजय शंकर शर्मा के 41 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार शर्मा के रूप में की गई है. सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

इस संदर्भ में सदर अस्पताल में परिजनो ने बताया कि वह बढ़ई का काम बनियापुर में करता था और बीती रात मोटरसाइकिल से अपने घर आ रहा था कि तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर में भर्ती कराया था, उपचार के दौरान आज उसकी मौत हुई है. इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़