
CHHAPRA DESK – सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जिंदगी निगल ली है. सारण जिला के तरैया थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मृत्यु उपचार के दौरान हो गई. मृत युवक की पहचान सिवान जिला के टाउन थाना अंतर्गत पकड़ी बंगाली गांव निवासी कमलेश पटेल के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है.वहीं सूचना के बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा और इस घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी.

सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. जबकि, दूसरी घटना में ट्रक धक्के से एक वृद्ध की मौत देर रात हो गई. घटना सारण जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत सोनहो चौक के समीप की है. सोनहो भट्ठा, पटेल चौक की है. जहां, अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से अमनौर थाना क्षेत्र के कैतुका लच्छी गांव निवासी स्वर्गीय राजाराम सिंह के 69 वर्षीय पुत्र काशीनाथ सिंह की मौत हुई है. इस घटना की सूचना मिलते है परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

![]()

