
CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार राय की 20 वर्षीय पत्नी संगीता देवी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से उपचार के दौरान सदर अस्पताल में हो गई. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद उसके पिता जलालपुर थाना क्षेत्र के अशोकनगर निवासी संजय यादव भी सदर अस्पताल पहुंचे और रोना-धोना शुरू हो गया. इस संबंध में मृतका के परिवार वालों ने बताया कि संगीता देवी को बहुत पहले से सिर में तेज दर्द उठा करता था. आज वह तेज दर्द के कारण दवा समझकर घर में रखे कीटनाशक को खा लिया. जिसके बाद वह अचेत हो गई और यह देखकर वह लोग उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

इस संबंध में मृत महिला के पिता के द्वारा भी उसके सिर दर्द में दवा लेने की बात बताई गई. बताया जा रहा है कि उस महिला की शादी 2 वर्ष पहले बनियापुर निवासी राकेश कुमार राय के साथ हुई थी. आज जहरीला पदार्थ खाने से अचेत अवस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. वही इस मामले में सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज करते हुए शल का पोस्ट को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

![]()

