CHHAPRA DESK – सारण जिले में ठंड शुरू होते ही चोरी की घटना काफी बढ़ गई है. वही चोरी की घटनाओं को रोक पाने में पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय साबित हो रही है. जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों की सक्रियता में वृद्धि हो गई है. लोगों का कहना है कि रोकथाम की दिशा में पुलिस गंभीर नहीं है. गर्मी की अपेक्षा सर्दी के मौसम में चोरी की वारदातों में बढ़ोत्तरी हो जाती है. इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. ठंड की शुरुआत के साथ ही चोरों ने धावा बोलना प्रारंभ कर दिया है.

डोरीगंज क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में पिछले तीन दिनो से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है. बीती रात ओमप्रकाश सिंह के घर से नकद समेत लगभग ढ़ेढ़ लाख रूपए की चोरी हुई है. वहीं बंसी राय, धनंजय सिंह के यहां भी चोरो की घटनाएं हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त गांव में इससे पहले चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. चोरी की घटनाओं ने लोगों की नाक में दम कर दिया है. हालांकि चोरों के हाथ लंबा माल भले ही नहीं लगा, लेकिन चोरी की घटनाओं पर रोकथाम की मांग उठने लगी है. पुलिस सूचना के बाद पहुंचती है और जांच करती रहती है.

वहीं चोरी की घटनाएं होती रहती है. ग्रामीणो का कहना है कि चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करना चाहिए. घटनाओं की रोकथाम के लिए मामलों का खुलासा होना बहुत जरूरी है. इस संबंध मे डोरीगंज थानाध्यक्ष सुरज कुमार ने बताया कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर गंभीर है जल्द ही उद्भेदन किया जाएगा.

![]()

