
CHHAPRA DESK- सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज फार्मर रजिस्ट्री कार्य की गहन समीक्षा की. जिलाधिकारी ने एक एक कर अंचलवार प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कार्य प्रगति के प्रति असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के लिये अंचलों में जिन भी कर्मियों का लॉगिन आईडी बनाया गया है, सभी को फील्ड में सक्रियता के साथ फार्मर रजिस्ट्री कार्य सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश दिया गया. जिन किसानों के नाम से जमाबंदी कायम है, उन सभी का फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. सभी अंचलों में कायम जमाबन्दी की सूची उपलब्ध है.

यह सूची सभी कर्मियों को उपलब्ध कराकर इसके आधार पर उपलब्ध रैयतों से एक एक कर सम्पर्क कर उनका फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने को कहा गया. सभी अंचलाधिकारियों को फील्ड में इस कार्य का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया. कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी लगातार फील्ड में रहकर इसकी गहन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे. कृषि विभाग के कर्मियों एवं जीविका के माध्यम से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिये प्रोत्साहित करने हेतु लगातार प्रयास सुनिश्चित करने को कहा गया.

सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्री कार्य के प्रगति की निरंतर अंतराल पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया. जिला कृषि पदाधिकारी को प्रत्येक दो घंटे पर कार्य प्रगति का रिपोर्ट साझा करने को कहा गया. बैठक में अपर समाहर्त्ता, सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, सभी अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे.

![]()

