
CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेल खंड पर ट्रेन के रिजर्वेशन कोच से 50 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. हालांकि किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने सिंह ने बताया कि आज गाड़ी संख्या 15280 DN के निगरानी और चेकिंग के क्रम में एकमा व दाउदपुर रेलवे स्टेशन के मध्य कोच संख्या एस- 5 के कोच में शौचालय के पास लावारिस अवस्था में पांच झोले मिले. उक्त झोले के बाबत यात्रियों से पूछने पर किसी ने अपना होना नहीं बताया.

उक्त झोलों को खोलकर देखा गया तो उसमे एक झोला से 12 पीस टेट्रा पैक, 03 बोतल वोदका, दूसरे झोले से 13 बोतल व्हिस्की एवं तीसरे झोले से 8 बोतल वोदका एवं 06 बोतल व्हिस्की तथा एक बोरी से 08 बोतल व्हिस्की बरामद किया गया. बरामद शराब की कुल मात्रा 29.16 लीटर तथा कुल कीमत 30240 रूपये रु बताई गई है. इस मामले में जब्ती सूची बनाकर विधिक कार्यवाही हेतु राजकीय रेल पुलिस को सुपुर्द किया गया है. छापामारी टीम में छपरा टास्क टीम से सहायक उप निरीक्षक रेसुब विजय रंजन मिश्रा, कांस्टेबल सत्यप्रकाश सिंह,bरामकृपाल यादव एवं सिवान टास्क टीम से उनि संजय कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव,कांस्टेबल रामकुमार यादव शामिल थे.

![]()

