ट्रेन में यात्री सामानों की चो’री कर भाग रहे दो शातिर चो’र रंगेहाथ गि’रफ्तार

ट्रेन में यात्री सामानों की चो’री कर भाग रहे दो शातिर चो’र रंगेहाथ गि’रफ्तार

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को रेल पुलिस ने चोरी के समान के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक द्वारा भीड़ नियंत्रण व यात्री सामानों को चोरी की रोकथाम हेतु गठित विशेष टीम के द्वारा एक यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो चोरों को रंग हाथ की गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार चोर मधुबनी जिला के लदनियां थाना क्षेत्र के सुंदरहरी सिधवा कला निवासी राम उदगार महतो एवं डेरनी थाना क्षेत्र निवासी राजाबाबू कुमार शामिल हैं. उनके पास से पुलिस ने एक रियलमी नारजो मोबाइल तथा 03 अन्य चोरित मोबाइल भी बरामद हुए हैं. जिनके सम्बन्ध में बताया कि उक्त तीनो मोबाइल गाड़ी संख्या 15551 अंत्योदय एक्सप्रेस में यात्रियों से चोरी किया गया है. उक्त संबंध में दिघवारा थाना क्षेत्र के वार्ड-02 मोहल्ला निवासी अशोक राय के पुत्र बिट्टू कुमार के द्वारा रियलमी नारजो मोबाइल चोरी किए जाने की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है.

उनके द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशन के पास चलती गाड़ी में भीड़ का लाभ लेकर व सोते हुए रेलयात्रियों के कीमती सामानों, गहने, मोबाइल आदि को चोरी किया जाता था. टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के साथ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, Ct रामजी यादव, Ct बबलू यादव, Ct विनोद कुमार, Ct सत्य प्रकाश सिंह तथा राजकीय रेल पुलिस से उप निरीक्षक राजीव कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहें.

Loading

54
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़