KATIHAR DESK – बिहार में अपराध, हत्या का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हर दिन अपराध की घटना सामने आ रही है. ताजा मामला बिहार के कटिहार से सामने आया है, जहां एक ट्रक चालक ने राज्य खाद्य निगम के अधिकारी को गोली मार कर घटना को अंजाम दिया है. जिससे अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जख्मी को पूर्णिया के निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया है .

पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस घटना के बाद इलाकें अफरा-तफरी मच गयी है. यह घटना कटिहार नगर थाना क्षेत्र के तिनगाछिया राज्य खाद्य निगम के गोदाम के सामने में हुई है. घायल की पहचान ज्योति शंकर के रूप में हुई है. घायल राज्य खाद्य निगम के अधिकारी एजीएम के पद पर कार्यरत है. इस घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, और मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ने में सफल होगी.

![]()

