VARANASI DESK – वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ‘‘राष्ट्रीय बाल दिवस-2023’’ का आयोजन किया गया. इस आयोजन के अंतर्गत बालक एवं बालिका के 8 से 12 वर्ष तथा 12 से 14 वर्ष आयु के वर्गों में विभिन्न खेलकूद, दौड़ प्रतियोगिताएं एवं बालिकाओं हेतु म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार ने कार्यक्रम का उद्द्घाटन करते हुए बाल अधिकारों के विषय में अन्तराष्ट्रीय विचारों एवं महत्वपूर्ण तिथियों पर प्रकाश डाला.

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे सच्चा समय, दुनिया का सबसे अच्छा दिन, दुनिया का सबसे हसीन पल, सिर्फ बचपन में ही मिलता है, इसलिए आप सभी को बाल दिवस की बधाई. हमसब 14 नवंबर दिन बाल दिवस के रूप में याद रखते हैं. आप सबको मालूम होगा कि आज का दिन बाल दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है. आज हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है, और वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे और इसीलिए उन्होंने अपने जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाए जाने का निश्चय किया था और पूरे देश में इसे लागू कराया.

बाल दिवस के अवसर पर आप सभी बच्चों को, जो हमारे देश का भविष्य कहे जाते हैं, अपने पूरे जीवन में उत्तम कार्य करने के लिए, श्रेष्ठ कार्य करने के लिए और देश का एक बेहतरीन नागरिक बनने के लिए, हमारी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उक्त अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ( आपरेशन) राजेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल य़ादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर0 एन0 सिंह, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा,सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रमेश उपाध्याय,

सहायक कार्मिक अधिकारी विरेन्द्र कुमार समेत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चें उपस्थित रहे. प्रथम चरण में आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिताओं में 12 वर्ष से 14 वर्ष संवर्ग के बालक एवं बालिकाओं की 100मीटर दौड़ करायी गई जिसमें बालकों में शिवम एवं बालिकाओं में रागनी सोनकर को प्रथम, अखिलेश यादव एवं दीपिका कुमारी को द्वितीय तथा अभिषेक यादव एवं रूबी खातून को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

08 से 12 वर्ष संवर्ग के बालक एवं बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में बालकों में आयुष राजभर एवं बालिकाओं में आराध्या गुप्ता को प्रथम, अमित यादव एवं रूबी खातून को द्वितीय तथा पवन सिंह एवं माही सिंह को क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. बालिकाओं की सुई धागा दौड़ में सन्जना को प्रथम, भारती मौर्या को द्वितीय एवं रागिनी सोनकर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. बालक बालिकाओं की बाधा दौड़ (बोरा दौड़) में आयुष राजभर एवं माही सिंह को प्रथम,पवन विश्वकर्मा एवं रूबी खातून को द्वितीय क्रमशः यश कुमार एवं अनुष्का वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

बालिकाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में काजल कन्नौजिया को प्रथम, संध्या को द्वितीय तथा अन्जली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इस अवसर पर बच्चों द्वारा राष्ट्रीय भावनाओं से सज्जित काव्य पाठ एवं कविताओं का वचन भी किया. कार्यक्रम का संचलन मुख्य हित निरीक्षक योगेश्वर मल्ल, सत्यप्रकाश एवं अनिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा ने किया.

![]()

