वर्दी पहन कर reels बनाने या ड्यूटी के दौरान reels बनाने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों पर होगी कार्रवाई : DGP

वर्दी पहन कर reels बनाने या ड्यूटी के दौरान reels बनाने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों पर होगी कार्रवाई : DGP

PATNA DESK –  इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बिहार पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. अब वर्दी पहन कर reels बनाने या ड्यूटी के दौरान reels बनाने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई तय है. बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ड्यूटी के दौरान या पुलिस वर्दी पहनकर सोशल मीडिया के लिए रील्स और वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. डीजीपी ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में संबंधित पुलिसकर्मी या सिपाही को तुरंत प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि वर्दी की गरिमा और पुलिस विभाग की छवि से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. बता दें कि ऑन ड्यूटी एवं वर्दी पहनकर भी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा reels बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा हैं. जिसको लेकर डीजीपी के द्वारा यह आदेश जारी किया गया है.

Loading

56
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़