विधि मंडल का आपातकालीन आम सभा हुआ हंगामेदार ; बीच में ही अध्यक्ष व महामंत्री ने छोड़ी सभा

विधि मंडल का आपातकालीन आम सभा हुआ हंगामेदार ; बीच में ही अध्यक्ष व महामंत्री ने छोड़ी सभा

CHHAPRA DESK –  छपरा विधि मंडल द्वारा आगामी विधि मंडल चुनाव के मद्देनजर महामंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह द्वारा अधिवक्ताओं की आपातकालीन आम सभा की बैठक बुलाई गई थी. क्योंकि सात दिन पूर्व हुए आम सभा में चुनाव पदाधिकारी का चयन नहीं हो सका था. महामंत्री सिंह द्वारा राज्य विधिक परिषद पटना के नियमानुसार बताया कि 35 वर्ष तक जिसकी प्रैक्टिस हो गई होगी वही व्यक्ति चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य कर सकता है. जिसको लेकर उन्होंने पूर्व के आम सभा में आए सात नामों में से 35 साल पूर्ण करने वाले तीन नाम बताएं, जिसमें प्रथम नाम रामानंद प्रसाद सिंह दूसरा मोहर्रम अली व तीसरा कल्याण किशोर का आया.

प्रथम रामानंद प्रसाद द्वारा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण चुनाव पदाधिकारी का कार्य करने के लिए मना कर दिया गया. दूसरे नाम मोहर्रम अली के नाम पर पर भी अधिवक्ताओं द्वारा आम सभा में कहा गया कि वह भी अपने स्वास्थ्य को लेकर चुनाव पदाधिकारी का पद स्वीकार करने को तैयार नहीं है. नियमानुकूल तीसरे व्यक्ति कल्याण किशोर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाए, जिसे आम सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं पारित कर दिया गया. परंतु, विधि मंडल के महामंत्री द्वारा कहा गया कि मुझे कोई लिखित सूचना मोहर्रम अली के द्वारा नहीं दिया गया है.

इसलिए वहीं चुनाव अधिकारी नियुक्त होंगे जिस पर सभी अधिवक्ताओं द्वारा अपार विरोध किया गया. हंगामा के बीच में ही अध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद, महामंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह अधिवक्ताओं की आमसभा को छोड़कर बाहर चले गए. जिसके बाद अधिवक्ताओं द्वारा बिहार राज्य विधिक परिषद पटना के अध्यक्ष को पत्र भेजा गया कि छपरा विधि मंडल में होने वाले आगामी चुनाव के मद्देनजर चुनाव पदाधिकारी की नियुक्ति अपने दिशा निर्देश में करें, ताकि छपरा विधि मंडल का चुनाव ससमय कराया जा सके.

बिहार राज्य विधिक परिषद को भेजे गए आवेदन में दर्जनों की संख्या में अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर किया. जिसमें सुमंत कुमार द्विवेदी पूर्व सहायक सचिव, वर्तमान कार्य समिति सदस्य मंटू कुमार सिंह, रंजीत कुमार पांडे, अजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, बृजमोहन शर्मा, अभय कुमार मिश्रा, प्रियरंजन सिंह, अखिलेश सिंह, राकेश कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, भिखारी राय, मदन मोहन सिंह, राजीव कुमार सिंह, कुमार गौरव, कुमार दीपक, विनय कुमार पांडे, विजय कुमार पांडे सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर किया और आमसभा में हो रहे मनमानी के विरुद्ध नारेबाजी की.

Loading

79
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़