
CHHAPRA DESK – छपरा जिला स्कूल छपरा में आज विद्यार्थियों को यातायात एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में यातायात डीएसपी संतोष कुमार पासवान और साइबर डीएसपी चंद्रभूषण मुख्य रूप से उपस्थित रहे. दोनों अधिकारियों ने छात्रों को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया. वही यातायात डीएसपी ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है,

इसलिए हमेशा सावधानी के साथ निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं.सड़क पार करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अपनी आदत बनाएं. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे घर-परिवार और आसपास के लोगों को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें. वहीं साइबर डी एस पी ने बच्चों और शिक्षकों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों से जागरूक रहने की बात कही. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में थोड़ा सा भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है, इसलिए अनजान नंबर से आने वाले फोन या लिंक पर क्लिक न करें. सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें.

उन्होंने खासकर छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना झिझक के पुलिस से तुरंत संपर्क करें. पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है, इसलिए पुलिस से डरने की नहीं, सहयोग करने की जरूरत है. वही कार्यक्रम में यातायात प्रभारी रामबालक यादव, साइबर सेल के अश्विनी कुमार तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक चन्दन कुमार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. वही स्कूल प्रशासन ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की.

![]()
