विवाद में युवक को इतना चाकू गोदा कि हो गया पीएमसीएच रेफर

विवाद में युवक को इतना चाकू गोदा कि हो गया पीएमसीएच रेफर

CHHAPRA DESK –    सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुई चाकू बाजी में एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. बताया जा रहा है कि उसके शरीर के दर्जनभर जगहों पर चाकू के जख्म बने हैं. गंभीर स्थिति में उसे अनुमंडल अस्पताल, फिर वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहीं उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से भी बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. मृत युवक मढौरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी अर्जुन राय का 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ युवकों के द्वारा उसके ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया गया.

Add

जिसके कारण वह लहुलुहान होकर तड़पने लगा सूचना के बाद घर वालों ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे सदर अस्पताल और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद के द्वारा बताया गया कि उसके शरीर के करीब 10 से 11 जगहों पर चाकू से घोंपा गया है. चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. वहीं इस घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़