VARANASI DESK – वाराणसी रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु लखनऊ जं-मानकनगर तथा ऐशबाग-मानकनगर स्वतंत्र लाइन का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है. इससे गोरखपुर से ऐशबाग होते हुए दिल्ली, मुम्बई जाने वाली ट्रेनों का संचलन सुगम होगा. इस लाइन की कमिशनिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य तथा 14 जून को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, रि-शिड्यूलिंग, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा.

निरस्तीकरण
*छपरा से 10 जून को चलने वाली परिवर्तित मार्ग से चलने हेतु पूर्व में अधिसूचित 05323 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
*छपरा से 10, 12 एवं 14 जून, 2024 को चलने वाली परिवर्तित मार्ग से चलने हेतु अधिसूचित 22531/22532 छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
रि-शिड्यूलिंग
*गोरखपुर से 11 जून को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी.
*लखनऊ जं से 13 जून को चलने वाली 12535 लखनऊ जं-रायपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं से 390 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी.
*लखनऊ जं से 13 जून को चलने वाली 15054 लखनऊ जं-छपरा एक्सप्रेस लखनऊ जं से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी.
नियंत्रण

*बरौनी से 10 जून को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी.
*साबरमती से 10 जून, 2024 को चलने वाली 19401 साबरमती-लखनऊ एक्सप्रेस 270 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी.
* पनवेल से 12 जून को चलने वाली 1566 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी.
शार्ट टर्मिनेटशन
* गोरखपुर से 11 से 14 जून तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोमतीनगर स्टेशन पर 09.55 बजे के स्थान पर 09.50 बजे पहुंचेगी.

संशोधित मार्ग परिवर्तन
*नई दिल्ली से 11 एवं 13 जून को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस पूर्व में परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर संसोधित परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-रोजा-सीतापुर सिटी-सीतापुर-बुढ़वल रास्ते चलायी जायेगी. फलस्वरूप यह गाड़ी कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.
* दरभंगा से 11 एवं 13 जून को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस पूर्व परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर संसोधित परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-सीतपुर सिटी-रोजा-गाज़ियाबाद रास्ते चलायी जायेगी. फलस्वरूप यह गाड़ी बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.

*गोरखपुर से 12 एवं 13 जून को चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पूर्व में परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर अपने निर्धारित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलायी जायेगी.
*बरौनी से 11 से 14 जून तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी पूर्व में अधिसूचित परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर संसोधित परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-सीतापुर सिटी-रोजा-गाज़ियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी. फलस्वरूप यह गाड़ी ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रूकेगी.

* दरभंगा से 11 से 14 जून तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी पूर्व में अधिसूचित परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर संसोधित परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-सीतापुर सिटी-रोजा-गाज़ियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी. फलस्वरूप यह गाड़ी ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.
* नई दिल्ली से 11 से 14 जून तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी पूर्व में अधिसूचित परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर संसोधित परिवर्तित मार्ग गाज़ियाबाद-रोजा-सीतापुर सिटी-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी. फलस्वरूप यह गाड़ी कानपुर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.

* नई दिल्ली से 11 से 13 जून तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी पूर्व में अधिसूचित परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर संसोधित परिवर्तित मार्ग गाज़ियाबाद-रोजा-सीतापुर सिटी-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी. फलस्वरूप यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.
* अमृतसर से 11 से 13 जून तक चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस पूर्व में परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर अपने निर्धारित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलायी जायेगी.

* दिल्ली से 11 से 13 जून तक चलने वाली 12226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस पूर्व में परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर अपने निर्धारित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलायी जायेगी.
*गोरखपुर से 13 जून, 2024 को चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस पूर्व में अधिसूचित परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर निर्धारित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलायी जायेगी. यह गाड़ी बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी तथा गोरखपुर में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी.
![]()

