
AURANGABAD DESK – बिहार के औरंगाबाद में आज शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एक 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी. जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के बघोई कला गांव की है. यह घटना इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. थानाध्यक्ष सूरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की. बताया जा रहा है कि औरंगाबाद में सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के बघोई कला गांव में दो अपराधियों ने एक 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

जख्मी युवक की पहचान उक्त गांव निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी मनीष ने बताया कि वह अपने गांव में ही टहल रहा था. टहलने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और उसके पेट में गोली मार कर फरार हो गए. हालांकि युवक द्वारा बाइक सवार एक अपराधी की पहचान की गई है. वहीं शोरगुल की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया.

युवक में बताया कि जिस युवक द्वारा उसे गोली मारी गयी है उससे कोई विवाद नही था. हालांकि युवक ने गोली क्यो चलाया, इसकी जानकारी संदेह के घेरें में है. इधर घटना की सूचना मिलते ही फेसर थानाध्यक्ष सूरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. जल्द ही गोलीबारी की घटना का कारण और आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा.

![]()

