CHHAPRA DESK – छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसकी मौत बनियापुर रेफरल अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत महिला जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी गणेश गुप्ता की 62 वर्षीय पत्नी मालती देवी बताई गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता कि मालती देवी गांव के समीप मुख्य मार्ग से जा रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई और उनका एक पैर भी टूट गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें बनियापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

सूचना के बाद बनियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव के घर ले जाते ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

![]()

