अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधी 02 पिस्टल एवं 12 गोली के साथ सोनपुर से गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधी 02 पिस्टल एवं 12 गोली के साथ सोनपुर से गिरफ्तार

CHHAPRA DESK – सारण जिला के सोनपुर थानान्तर्गत बरबट्टा गांव के समीप अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को दो पिस्टल एवं 12 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि सोनपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबट्टा चौक के पास कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं.

उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए छापामारी के क्रम में 03 आपराधियों को पकड़ा गया. पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में उनके पास से 02 पिस्टल, 12 जिन्दा कारतूस एवं 03 मोबाईल को बरामद किया गया. इस संबंध में सोनपुर थाना कांड संख्या-291 / 23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं.

गिरफ्तार अभियुक्तो में वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पातेपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार, हरलोचनपुर सुकी गांव निवासी अभिषेक कुमार रजक एवं रमौली गांव निवासी सन्नी कुमार शामिल हैं. छापेमारी टीम में सोनपुर थाना अध्यक्ष पुनि संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Loading

71
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़