CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत तीन व्यक्ति की मौत हो गई. तीनो शवों को संबंधित थाना के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है. छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत तेलपा लाला टोला से एक अधेड़ महिला का शव पुलिस ने बरामद किया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां छानबीन के क्रम में मृत महिला की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी व तत्कालीन पता नगर थाना क्षेत्र के रूपगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय इकराम खान की 56 वर्षीय पत्नी मतीन निशा के रूप में की गई. इस सूचना के बाद परिजन रोते-पीटते छपरा सदर अस्पताल पहुंचे. जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

वहीं दूसरी घटना में जिले के नयागांव थाना अंतर्गत निर्माणाधीन फोरलेन पर अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक नयागांव थाना क्षेत्र के कपूरचक मोहल्ला निवासी स्वर्गीय पारसनाथ सिंह के 66 वर्षीय पुत्र जालंधर प्रसाद सिंह बताए गए हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर वह फोरलेन की तरफ टहलने गए थे. जहां अनियंत्रित टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहीं स्थानीय लोगों ने टेंपो को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया है. जबकि गंभीर रूप से घायल जालंधर प्रसाद सिंह को बेहतर चिकित्सा के लिए पटना भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं इस घटना के बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया और परिजनों शव को लेकर छपरा पहुंचे, जहां नयागांव थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया. जहां, शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

वहीं तीसरी घटना में सोनपुर थाना क्षेत्र में मवेशी का को चारा खिलाने के क्रम में करंट लगने से एक महिला की मौत हुई है. मृत महिला सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर उत्तरी पंचायत निवासी कामेश्वर राय की 55 वर्षीय पत्नी शोभा देवी बतायी गई है. घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि वह घर के बाहर मवेशी को चारा खिला रही थी. तभी, एक बिजली का तार टूट के गिरा उसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. सूचना के बाद सोनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना पीटना लगा हुआ है.

![]()

