अवैध बालू के खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध डीएम व एसपी ने चलाया अभियान ; ₹77 लाख का लगाया गया जुर्माना

अवैध बालू के खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध डीएम व एसपी ने चलाया अभियान ; ₹77 लाख का लगाया गया जुर्माना

CHHAPRA DESK – सारण जिले में अवैध बालू के खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध डीएम कमन समीर एवं एसपी डॉ गौरव मंगला ने रात्रि में ही छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें देर रात्रि से लेकर सुबह तक बालू कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई. यह छापामारी अभियान जिला स्तर पर गठित दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के विभिन्न दलों के द्वारा की गई. अभियान गड़खा-चिरांद रोड, मेहिया एवं अन्य जगहों पर की गई.

छापेमारी के क्रम में अब तक 06 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त है. खनन विभाग के द्वारा इस दौरान 15 ओवरलोडेड वाहनों को जिनमें से कुछ एक बगैर चालान वाले बालू लदे ट्रक को जब्त किया गया है. इन सब पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. जब्त वाहनों पर खनन विभाग सारण के द्वारा लगभग 40 लाख रुपए का दंड अधिरोपित किया गया है.

छापामारी अभियान के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी सारण के द्वारा कुल 25 ओवरलोडेड बालू से लदे ट्रकों पर लगभग 37 लाख रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया. जिला पदाधिकारी ने सख्त एवं स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला में किसी भी स्थिति में बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन पर सख्त कदम उठाकर रोक लगाई जाएगी.

Loading

57
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़