CHHAPRA DESK – इलेक्ट्रॉनिक विद्युत मीटर के रिचार्ज का बैलेंस काटे जाने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने छपरा शहर के राजेंद्र सरोवर स्थित विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. उपभोक्ताओं का आरोप था कि वे लोग प्रति सप्ताह बिजली मीटर का रिचार्ज कर रहे लेकिन हमेशा उनका बैलेंस कट जा रहा है.

जबकि पूर्व में बिजली बिल काफी कम हुआ करता था. वहीं प्रति सप्ताह बैलेंस कटे जाने के कारण विभाग द्वारा उनका बिजली का कनेक्शन भी काट दिया जा रहा है. जिसके कारण गर्मी के दिनों में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. यह समस्या किसी उपभोक्ता की नहीं थी. बिजली विभाग में पहुंचे दर्जनों उपभोक्ताओं ने इस बात की शिकायत को लेकर कार्यालय में हंगामा किया.

इस हंगामे की सूचना के बाद विद्युत एसडीओ रजत कुमार एवं जेई राजकुमार कार्यालय पहुंचे जहां उनके द्वारा आक्रोशित उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया. उन्होंने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं का पूर्व का बकाया था जिसके कारण के द्वारा रिचार्ज किए गए राशि से बकाया राशि काट लिया गया.

वही अनेक उपभोक्ताओं की शिकायत रही कि उनके द्वारा मीटर रिचार्ज किए गए बैलेंस को अनावश्यक तरीके से विभाग द्वारा काटा जा रहा है. इसके साथ ही उनके घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया जा रहा है. जिसके कारण वह गर्मी में बिना बिजली के जैसे तैसे जी रहे हैं.

![]()
