छपरा के मांझी में बदमाशों ने एक घर में घुसकर की लूटपाट, गृहस्वामी को भी पीटा

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव में गृहस्वामी दिलीप कुमार सिंह के घर में घुसकर बदमाशों के द्वारा लूटपाट करने का मामला सामने आया है. इस दौरान गृहस्वामी की पिटायी करने की भी बात बतायी जा रही है. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. गृहस्वामी दिलीप कुमार सिंह का कहना हैं कि बुधवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे.

तभी उनके घर में रात के लगभग  दो बजे सात-आठ  की संख्या में बदमाश प्रवेश कर गए. हम कुछ समझ पाते तब तक एक ने माथे पर पिस्टल सटाकर चुप रहने की चेतावनी दी और अपने कब्जे में लेकर घर में लूटपाट करने लगे. उन्होंने बताया कि घंटों लूटपाट करने के बाद बदमाश कीमती सामान समेत हमें भी अपने साथ दियारा क्षेत्र में लेकर चले गए.

उनमें से कुछ लोग लूटे गए सामान लेकर दूसरी दिशा में चले गए और तीन लोग मेरी  रखवाली करने लगे. बाद में मारपीट कर बेहोश कर दिया और  चलते बने. उसके बाद गांव के लोगों को पता चला तो मुझे दियारा से उठा कर लाए और इलाज करवाया. समाचार प्रेषण तक घटना के सम्बंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. पुलिस इस संदेहास्पद घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़