CHHAPRA DESK – सारण जिले के एकमा थाना अंतर्गत भरहोपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की बेंगलुरु में मौत हो गई. उसके मौत की सूचना मिलते ही घर वालों में रोना-पीटना लग गया. मृतक जिले के एकमा थाना क्षेत्र के भरहोपुर गांव निवासी सुनील साह बताया गया है. वह बेंगलुरु में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था. बीते दिनों वह एक मकान के भाड़ा पर काम कर रहा था. भाड़ा पर चढ काम करने के दौरान वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.

जिसके बाद आननफानन में उसके सहयोगियों के द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं इस घटना की सूचना जैसे ही उसके गांव मिली घर वालों में रोना पीटना लग गया. उसकी पत्नी जयमाला, पांच साल की बेटी, मां चम्पा देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया. अब परिवार वालों को उसके शव का इंतजार है.

![]()

