छपरा-पटना मार्ग पर अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक युवक की मौत

Chhapra Desk – छपरा-पटना मुख्य मार्ग स्थित नयागांव थाना अंतर्गत महदलीचक पुल के समीप अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत उपचार के दौरान हो गई. घटना बीती देर रात की बताई गई है. मृत युवक नयागांव थाना क्षेत्र के महदलीचक गांव निवासी स्व महंगु पासवान का 42 वर्ष पुत्र राजेश पासवान बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बीती रात्रि में नयागांव थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर सड़क पार कर अपने घर जा रहा था. उसी क्रम में तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वही उसकी मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. जिसके बाद इस बात की सूचना नयागांव थाना को दी गई.

सूचना के बाद नयागांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. परिवार वालों का कहना है कि वह रात्रि में घर जा रहा था.

तभी अज्ञात बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकलने में सफल रहा.

Loading

Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़