Chhapra Desk – छपरा-पटना मुख्य मार्ग स्थित एनएच 19 पर दिघवारा थाना अंतर्गत उन्नहचक जान पर अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रौंद डाला. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. धक्का लगते ही वहां चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार ट्रक के चक्का में फंसा रह गया. मृत युवक पटना शाहपुर के हवासपुर निवासी धर्मेंद्र राय का पुत्र राजेश कुमार उर्फ भोला बताया गया है. मृतक का एक घर दरियापुर के घोरहो कोठिया में भी है. जानकारी के अनुसार राजेश किसी काम से बाईक से पटना जा रहा था.

उसी बीच विपरित दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद शव सङक पर रहने के कारण आधे घंटे तक यातायात अवरूद्ध रहा. बाद में थानाध्यक्ष शोएब आलम ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा दिया, तब जाकर यातायात शुरू हो सका. घटना की खबर जैसे ही मृतक के घर पहुंचा परिजनों मे कोहराम मच गया.

पत्नी इन्दु देवी समेत परिवार के लोगों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया. मृतक की दो बच्ची है, जिसमें राधा कुमारी 3 वर्ष व अंसिका कुमारी दो माह की है. वहीं पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर लिया है. आधे घंटे बाद स्थानीय लोगों तथा पुलिस प्रशासन की मदद से जाम खुलवाया गया.

![]()
