Chhapra Desk – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-मशरक रेल खंड स्थित मशरक रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर ट्रेन के कोच से लावारिस स्थिति में 6 बैग बरामद किया. जिसकी तलाशी के दौरान उसमें से 153 केन पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि छापेमारी में से ट्रेन संख्या- 15080 के आगमन पर सहायक उपनिरीक्षक रेसुब लालमन प्रसाद साथ स्टाफ़ व राजकीय रेलवे पुलिस स्टाफ द्वारा संयुक्त रुप से निगरानी व चेकिंग के दौरान उक्त गाड़ी के जनरल कोच संख्या 03497 के शौचालय में छुपा कर रखा हुआ 6 अदद बैग लावारिस हालत में मिला.

जिसके संबंध में आसपास बैठे यात्रियों से उक्त बैग के बारे में पूछताछ करने पर किसी ने अपना होना नहीं बताया. लावारिस पाकर बैग को नीचे उतारकर चेक करने पर कुल 153 अदद किंगफिशर बियर प्रत्येक 500ml बरामद हुआ. जिसकी कुल कीमत 18360 रुपया आंकी गई है. जिसे अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकीय रेलवे पुलिस थावे जंक्शन को सुपुर्द किया गया है.

![]()
