छपरा में 4 मवेशी लदा पिकअप वैन जब्त ; बूचड़खाना ले जा रहा तस्कर तबरेज गिरफ्तार

Chhapra Desk – सारण पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 4 मवेशी लदे पिकअप वैन को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पिकअप वैन चालक भाग निकलने में सफल रहा. गिरफ्तार मवेशी तस्कर तबरेज बताया गया है, जो कि पहले भी मवेशी के तस्करी का काम करता रहा है. बताया जाता है कि वह तस्कर चारों मवेशी को बूचड़खाना ले जा रहा था. बताया जाता कि थाना क्षेत्र थे देर शाम गुजर रहे एक पिकअप वैन को ग्रामीणों ने रोककर पूछताछ किया तो चालक और खलासी के द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया और चालक वाहन छोड़कर भाग निकला. जिसके बाद पिकअप पर सवार एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए तस्कर से पूछताछ किया तो वह बार बार बयान और अपना पता बदल रहा था.

जिससे मामला संदिग्ध जान आसपास के लोग जमा हो गए. बाद में गाय सहित पिकअप और पकड़े गए तस्कर को स्थानीय युवकों ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए थाना को सौंप दिया. इस सम्बंध में गढ़देवी चौक निवासी विवेकानंद सिंह, विष्णुनंद सिंह, निकेश कुमार, मुन्ना कुमार, सूरज कुमार, सचिन कुमार, सूरज श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार व अन्य के हस्ताक्षर से एक लिखित आवेदन थाना को दिया है. आवेदन में रौशन सिंह ने बताया है कि संध्या साढ़े सात बजे वह गढ़देवी चौक पर रिकवरी के लिए गाड़ियों का को चेक कर रहा था. तभी एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप बीआरओफोर जीए/62,17 पहुंची. यह गाड़ी मिथुन नट के नाम से रजिस्टर्ड है. किस्ती का पैसा बकाया होने पर गाड़ी को जब रोका गया तो उस पर सवार मोहम्मद तबरेज आलम और चालक ने पचास हजार लेकर गाड़ी छोड़ देने की बात कही. जब वह गाड़ी के अंदर देखने की कोशिश करने लगा तो उसे 80 हजार लेकर भी गाड़ी छोड़ देने की बात कहने लगा.

इस पर उसने तबरेज को पकड़ लिया लेकिन उसका दूसरा साथी जो चालक था भाग निकलने में सफल हो गया. पिक अप पर चार गाय ठूंस कर लोड किए गए थे. पूछताछ में तबरेज ने बताया कि गाड़ी में तस्करी के पशु हैं जिसे ओल्हनपुर बूचरखाना में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था. तबरेज ने पहले से भी या काम करते रहने की बात स्वीकार की और अपने साथी का नाम पता बताया है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़