Chhapra Desk – छपरा जिले के नगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित टेंपो के पलटने से जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं टेंपो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के क्रम में उस युवक की मौत हो गई. मृत युवक नगर थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी विक्रमा राय का 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर शाम वह युवक टेंपो से अपने गांव जा रहा था. इसी बीच नगरा थाना क्षेत्र स्थित मुख्य मार्ग पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके कारण वह युवक टेंपो के नीचे दब गया. इस दुर्घटना में उसके साथ टेंपो सवार अन्य यात्री भी घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां नीरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के क्रम में उसकी मौत हो गई.

सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही घर वालों में कोहराम मच गया. वहीं रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर उसे सुरक्षित रखा गया है. वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है.
![]()
