CHHAPRA DESK – छपरा जिले के डेरनी में आभूषण दुकानदार को नशीला पदार्थ खिला डेढ लाख नकद एवं आभूषण सहित 5 लाख का चपत नेपाली किराएदारों के द्वारा लगाए जाने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरनी बाजार निवासी आभूषण दुकानदार शिवजी साह के द्वारा अपने घर पर नेपाली मूल के तीन लोगों को किराए पर रखा गया था.

उन लोगों के द्वारा आभूषण दुकानदार शिवजी साह व उसके पुत्र संजय साह पर रात्रि में नशीला पदार्थ का छिड़काव कर बेहोश कर दिया गया. जिसके बाद दुकान के लॉकर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकद व लागभग तीन लाख का आभूषण लेकर वे चंपत हो गये. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि नेपाल के तीन लोग घर में किराए पर रहते थे.

जो रात में खाना खाने के बाद नशीला पदार्थ उनके उपर छीटकर बेहोश कर दिये और दुकान का ताला तोड़कर नकद डेढ़ लाख व लागभग तीन लाख रुपये का आभूषण गायब कर दिया था. उन्होंने बताया कि वे सभी डेरनी बाजार व दरियापुर रहकर ठेला पर फुचका पकौड़ी बेचते थे. उन लोगों की धारा पुणे बेहोश कर दुकान पर हाथ साफ किया गया है.

इस मामले में पीड़ित से आभूषण व्यवसाई के द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनके एक साथी को दरियापुर से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं.

![]()
