CHHAPRA DESK : छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार चालक भागने लगा और कार का दरवाजा खुला देखकर ग्रामीण कार से शराब लूटने लगे. वही फाइनेंसर ने कार चालक को पकड़ लिया तथा इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची तरैया थाना पुलिस ने एक कार को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया, तब मामला खुला. बताते चलें कि वह युवक कार फाइनेंस कराने के बाद कार से शराब की तस्करी करता था. कुछ महीनों से कार की किस्त उसके द्वारा जमा नहीं की गई थी.

जिसको लेकर फाइनेंसर के रिकवरी वाले लोग पीछे लगे हुए थे. आज कंपनी के रिकवरी वाले युवक अपाचे बाइक से युवक का पीछा किए तो वह युवक समझा कि उसके पीछे पुलिस लगी है और वह कार छोड़कर भागने लगा. इस दौरान कार का दरवाजा खुला देख जब ग्रामीणों ने देखा कि उसके अंदर काफी मात्रा में शराब है तो फिर क्या था, शराब की लूट मच गई. जिसको जितना बोतल शराब मिला ले कर भागने लगा. तभी मौके पर तरैया थाना पुलिस भी पहुंच गई और कार को जब्त कर लिया.

इस दौरान फाइनेंसर भी उस युवक को पकड़ कर लाए. जिसके बाद पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान फाइनेंस कर्मियों ने बताया कि युवक के द्वारा कार फाइनेंस कराने के बाद उसका किस्त जमा नहीं किया जा रहा था. जिसको लेकर वे लोग कार जब्त करने के लिए पहुंचे तो वह कार छोड़कर भागने लगा.

![]()
