छपरा में तिलक चढ़ रहे दूल्हे की हत्या को ले अपराधियों ने की फायरिंग ; दूल्हे की चाची के पेट में लगी गोली

CHHAPRA DESK – छपरा जिले में तिलक चढ़ रहे दूल्हे की हत्या को ले पहुंचे अपराधियों ने उसपर फायरिंग कर दी. इस दौरान गोली दूल्हे को न लगकर दूल्हे की चाची को लग गई. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. गंभीर रूप से जख्मी महिला जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव निवासी तुलसी महतो की 50 वर्षीय पत्नी उषा देवी बताई गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उषा देवी सपरिवार हरियाणा में रहती हैं। उसके भतीजे राधेश्याम महतो की शादी तय होने पर वह दो रोज पहले घर खाई थी. जहां सोमवार की देर रात्रि तिलक की रस्म अदा की जा रही थी और उषा देवी उसकी वीडियो बना रही थी. तभी विक्की और अजय नामक दो बदमाश वहां पहुंचे और तिलक चढ़ रहे दूल्हे राधेश्याम महतो के उपर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके कारण तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गई.

इस दौरान उनके द्वारा चलाई गई गोली दूल्हे को ना लगकर उसके बगल में वीडियो बना रही उसकी चाची उषा देवी को लग गई. जिसके बाद तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गई और परिजन भागे-भागे उस महिला को लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है.

एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा

इस घटना की सूचना के बाद गड़खा थाना अध्यक्ष ने एक आरोपी विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी है  इस दौरान सदर अस्पताल में भर्ती उपचाररत महिला उषा देवी ने बताया कि वह अपने भतीजे के तिलक समारोह में वीडियो बना रही थी.

तभी रात्रि 1:00 बजे दो युवक आए और उसके भतीजे पर फायरिंग कर दी. लेकिन गोली उनके भतीजी को ना लगकर उनके उनके पेट में लग गई. फिलहाल जख्मी महिला का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

2 दिन पहले भी बारात के दौरान हत्या करने की दी थी धमकी

विदित हो कि परिजनों ने बताया कि विक्की और अजय नाम के दो युवकों के द्वारा तिलक से दो रोज पहले भी राधेश्याम महतो पर हमला किया था और उस दौरान चाकू घोंपने का प्रयास किया था लेकिन बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था.

जिसके बाद उन लोगों ने बोला था कि तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे, उससे पहले हत्या कर देंगे। जिसके बाद तिलक समारोह के दौरान दोनों ने आकर राधेश्याम के ऊपर फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस विक्की नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच रही है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़